नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सांस्कृतिक पंडाल में रात हुए देवी जागरण भक्त मंत्रमुग्ध – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सांस्कृतिक पंडाल में रात हुए देवी जागरण भक्त मंत्रमुग्ध

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- पांचाल घाट स्थित मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में रात हुए देवी जागरण में ज्वाला देवी मंदिर से आई ज्योति जलती रही। जिलाधिकारी ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। जागरण में सजी झाकियां देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
रामनगरिया मेला के सांस्कृतिक पंडाल में हुए देवी जागरण में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज्वाला देवी मंदिर से लाकर ज्योति रखी गई। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने पूजा-अर्चना कर जागरण का शुभारंभ किया। कानपुर के कलाकारों से गीत प्रस्तुत किए तो भक्त झूमने लगे। प्रांशी ने तेरी कृपा से मईया सब काम चल रहा है, गीत की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। माता काली, शिव परिवार, राधा-कृष्ण आदि की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।
एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति, मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे। मेला रामनगरिया में सोमवार भोर से ही गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गंगा मइया को पहनावन, कथा, भागवत, मुंडन आदि कार्यक्रमों से पुण्य की धारा और तेज हो गई है।

डंडी मंडल ने निकाली शोभायात्रा
शिवरामा आश्रम से डंडी मंडल की शोभा यात्रा तीसरी सीढ़ी से अग्नि अखाड़ा मंडल के अध्यक्ष बच्चा स्वामी शिवस्वरूप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में निकाली गई है। शोभायात्रा परिक्रमा रास्ते से होते हुए गंगा तट पर पहुंच कर पूजा-अर्चन करने के बाद अपने आश्रम में पहुंची। सेवा आश्रम, थानेश्वर आश्रम, राजेश्वरा आश्रम, विष्णु आश्रम, रामप्रकाश आश्रम, सिद्धेश्वर आश्रम, जगदीशा आश्रम, देवा आश्रम, हरिओम आश्रम, श्यामनाथ शास्त्री, ब्रजेश दास, बृजेश स्वरूप ब्रह्मचारी, मंगला स्वसरूप ब्रह्मचारी आदि रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]