कासगंज – कानपुर के बीच दिन के समय एक जोड़ी मेमो ट्रेन का संचालन कराया जाए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- ई रिक्शा चालक भारतीय भूमिहीन मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वाजिद अली राजा ने 10 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम संबोधित नायक तहसीलदार मनीष वर्मा को सौंपा।
महात्मा गांधी की पुण्य स्मृति पर ई रिक्शा चालक भारतीय भूमिहीन मजदूरी यूनियन उत्तर प्रदेश के द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा है कि ऐसे सभी भूमिहीन मजदूरों को जिस तरह से भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को ₹500 पेंशन दी जा रही है उसी भांति इन गरीब मजदूर ई रिक्शा चालकों एवं महिलाओं को ₹2000 प्रति माह पेंशन दिया जाए और 5 लाख का दुर्घटना बीमा निशुल्क कराया जाए सर आप सभी बुराइयों की जड़ है प्रदेश में कई लोग शराब से कल के काल में समा गए ऐसे लोगों को 5 लाख का मुआवजा सरकार की तरफ से दिलाया जाए कायमगंज एवं देवरामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे द्वारा स्वीकृत ओवर ब्रिजों का निर्माण कार्य शीघ्र कराया जाए रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी एक्सप्रेस ट्रेनों को जनरल को जोड़े जाए लंबी दूरी की रेलगाड़ियां का ध्यान रखते हुए प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाई जाए जिससे सवारी के उतरने चढ़ने की सुविधा हो सके कन्नौज फर्रुखाबाद एवं मैनपुरी के रेल यात्रियों को दिल्ली जाने हेतु रात्रि के समय कालिंद्री ट्रेन है इस तर्ज पर दिन के समय दिल्ली के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाए कासगंज कानपुर के बीच दिन के समय एक जोड़ी मेमो ट्रेन का संचालन कराया जाए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में श्री कुमार उर्फ आदि नाम में आ रही समस्या का पत्र शीघ्र समाधान किया जाए कायमगंज बाईपास पुल ग़ालिब से 50 मीटर आगे नाल अगस्त माह से दोस्त है जिसकी कोई साफ सफाई नहीं हुई है नाले में गिरने से किसी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है इसका शीघ्र मरमती कारण कराया जाए विद्युत विभाग का निजीकरण ना किया जावे जिससे जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा विद्युत विभाग द्वारा 2 किलो वाट घरेलू कनेक्शन की जगह 5 किलो वाट का बिल आ रहा है जिससे गरीब लोगों को काफी समस्याएं हो रही है। इस मौके पर नौशाद अली ,नन्हे लाल ,पन्नालाल, राकेश कुमार ,राजेंद्र कुमार ,असदुद्दीन, फिरोज मंसूरी, नूर मोहम्मद, बन्ने , करन ,प्रीतम, निर्देश कुमार, नंदकिशोर , साहिल ,सलमान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

