सूबेदार को दी पुत्र ने मुखाग्नि, गूंजे भारत माता के उदघोष
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद / मेरापुर :- रैंक नायब सूबेदार सुनील कुमार एलओसी पर पानी टैंक फटने से शहीद हो गये थे। सीएम योगी के निर्देश पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने उनके परिजनों को 50 लाख की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया। शहीद के परिजनों ने देश के लिए अपने प्राण गवाने वाले लाल को याद कर भावुक हुए। लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाये।
विकास खंड मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम दुल्लामेई निवासी राजबहादुर के पुत्र 35 वर्षीय नायब सूबेदार सुनील कुमार प्रजापति 71 इंजीनियर रेजीमेंट लेह के चुम्माथांग इलाके में तैनात थे। 16 फरवरी को वह साथी जवान के साथ कैंप से निकले। पास में ही स्थित पानी की टंकी में अचानक विस्फोट होने से दोनों घायल हो गए। विस्फोट की आवाज सुनकर साथी बाहर निकले। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई। बुधवार को उनके शव का सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गाँव में ही अंतिम संस्कार किया गया।शहीद सुनील के अंतिम दर्शन करनें के लिए भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हुई। सांसद मुकेश राजपूत,बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्त,जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी,भोजपुर विधायक नागेद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर जिलाधिकारी सुभाष चद्र प्रजापति,सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, संकिसा चेयरमैंन प्रतिनिधि राहुल राजपूत आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद सुनील की पत्नी रेखा को 35.00 लाख व शहीद के पिता राज बहादुर को 15.00 लाख की चेक प्रदान की गयी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


