नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बोर्ड बैठक में प्रस्ताव नामंजूर, कर्मचारियों ने दी आत्महत्या की धमकी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बोर्ड बैठक में प्रस्ताव नामंजूर, कर्मचारियों ने दी आत्महत्या की धमकी

Vnewslive24
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- दि. सहकारी चीनी मिल कायमगंज सभागार में बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता मिल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष जय गंगवार ने की। बैठक में मिल प्रशासन की ओर से दो प्रस्ताव बोर्ड के सामने रखे गए। जिसमें दो करोड़ 45 लाख से शीरा टैंक का निर्माण कराना व चीनी मिल से सीओ ऑफिस तक की सड़क का निर्माण एक करोड़ 10 लाख करने का प्रस्ताव रखा गया। इन प्रस्तावों को बोर्ड नितेश कौन है यह कहकर खारिज कर दिया है कि पूर्व में हुई बोर्ड की बैठक में जिन प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी उन पर ना तो कोई कार्रवाई की गई ना ही अमल में लाए गए। डायरेक्टर अमरदीप दीक्षित ने कहा कि पिछली मीटिंग में उन्होंने मिल में कार्य करने वाले कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी। जो अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। मेंटेनेंस में कितना पैसा आता है मशीनों की मरम्मत के लिए उपलब्ध कराई गई राशि की भी जानकारी मांगी गई थी। जो नहीं दी गई। उन्होंने कहा की एक लाख से ऊपर के टेंडर की जानकारी बोर्ड को देने का प्रावधान है। मीटिंग में कई मांगे रखी गई थी लेकिन उनका अनुपालन अभी तक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखे जाते हैं लेकिन अधिकारियों के मनमानी के चलते उनका क्रियान्वयन नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने अधिकारों का लाभ उठाते हैं। बैठक में शौचालय को मॉडर्न बनवाने और कैंटिन का नवीनीकरण कराने की मांग उठाई गई।इस दौरान सुदामा देवी, अच्युत कुमार, ओंकार सिंह, सुमन लता, श्री कृष्ण, रामकिशोर, शीलेश तिवारी मौजूद रहे।

कर्मचारियों ने दी आत्महत्या की धमकी 

बैठक समापन के बाद सभा कक्ष के बाहर निकलने पर दो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने जी.एम.शादाब असलम और बोर्ड सदस्यों के सामने पिछले कई महीनों का वेतन न मिलने का मामला रखा।Vnewslive24 गुस्साए कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर आत्महत्या तक की धमकी दे डाली। इस सम्बन्ध में महा प्रबंधक शादाब असलम ने कहा कि जिस कार्यदायी संस्था के माध्यम से काम कर रहे हैं। उनके माध्यम से मानदेय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]