नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाशिवरात्रि पर सुबह से लगी भक्तों की कतारे, गूंजे महाकाल के उदघोष – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

महाशिवरात्रि पर सुबह से लगी भक्तों की कतारे, गूंजे महाकाल के उदघोष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों की भीड़ सुबह से मंदिरों के बाहर मौजूद रही। भोर से ही भक्तों की कतारें मंदिरों के बाहर देखने को मिलीं।
महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के सभी शिवालयों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा दिखाई पड़ा। बुधवार भोर से ही भक्तों की कतार लग गई थी। Vnewslive24 शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही। महाशिवरात्रि के मौके पर अलग-अलग मंदिरों में भीड़ उमड़ी।
महाशिवरात्रि पर भक्त मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए आतुर दिखे। जिले के शिवालयों में श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयकारे के साथ देवाधिदेव के सामने हाजिरी लगाई गई। शिवालयों में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भगवान शंकर के प्राचीन शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया। जिले में शहर हो या गांव हर जगह शिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों में उत्साह दिखा। देवालयों को आकर्षक झालरों से सजाया गया है। मंदिरों पर साज-सज्जा के अलावा धार्मिक कार्यक्रमों के इंतजाम किए गए। शहर के पांडेश्वर मंदिर, शिवालय सहित विभिन्न शिव मंदिर में सुबह से भी भक्तों की भीड़ रही।
श्रद्धालु और कांवरिये हाथों में गंगाजल लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लंबी कतारों में खड़े होने के बावजूद उनकी आस्था और ऊर्जा बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद दिखा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]