नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीएम को विद्यालय में मिली खामियां, निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

डीएम को विद्यालय में मिली खामियां, निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

VNL24
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :- 
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्रा0 विद्यालय निनौआ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में विद्यालय में पठन पाठन की गुणवत्ता ठीक पाई गयी। सफाई की स्थिति खराब मिली, शौचालय गंदे पाये गये, जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जतायी गयी। विद्यालय में अच्छी साफ सफाई रखने के लिये निर्देशित किया। कुल 90 पंजीकृत बच्चों में से 55 उपस्थित पाये गये, मिड डे मील में तहरी बनती पाई गई, विद्यालय प्रांगण में स्थापित झूले टूटे पाये गये। जिनको सही कराने के लिये निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में चल रहे प्लास्टर में इस्तेमाल हो रही सामग्री का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यो को अतिशीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये गये।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]