नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दोनों पक्षों को सुनने के बाद समस्या का सही निस्तारण करें अधिकारी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दोनों पक्षों को सुनने के बाद समस्या का सही निस्तारण करें अधिकारी

Vnewslive24
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- तहसील सभागार में जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में 121 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिनमें से 16 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस बीच मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्रा व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी भी मौजूद रहे। क्षेत्र के अनूप कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी हरियलपुर ने गांव के ही लोगों के पट्टे निरस्त करने की गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि उनके पास 15-20 विघा जमीन पहले से ही मौजूद है ,इसी प्रकार सुधीर पुत्र पहलवान निवासी भूड़नगला ने गांव में विकास कार्य न होने की शिकायत की है उन्होंने कहा कि गांव के मुखिया और सचिव कागजों में कार्य को दर्शा देते है तहसील दिवस में काफी शिकायते करने के बाद भी अभी तक कोई भी विकास नहीं हुआ है,बिजली समस्या,अबैध कब्जा,राशनकार्ड जमीनी विवाद के शिकायती पत्र मुख्य रूप से आये। कुल 121 शिकायती पत्र आये जिनमें 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी रवीन्द्रसिंह,सीओ संजय वर्मा,जल निगम जेई विनोद रहे,विधुत एक्सईन शिवशंकर, डीएफओ राजीव कुमार,डाक्टर राजीव कुमार,डाक्टर अनुराग गंगवार आदि अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]