नमाज अदा कर मांगी दुआ, गले मिल कर दी ईद की बधाई, पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- रमजान के खत्म होने पर सोमवार को ईद का त्यौहार पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाहों में एक साथ ईद की नमाज अदा की गई। चिलचिलाती धूप के बावजूद लोगों ने एक घंटे तक खुले आसमान के नीचे बैठकर इबादत की। नमाजियों ने देश में खुशहाली, अमन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में ईदी पाने के लिए खासा उत्साह रहा।
सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस के कारण खुले मैदान में बैठना एक चुनौती था। हालांकि ईदगाहों के कुछ भाग में शामियाने का इंतजाम भी किया गया था। देखते ही देखते शामियाना ही क्या ईदगाह का चबूतरा भी छोटा पड़ गया। लोगों ने चबूतरे के आसपास अपने साथ लाई चादरें बिछाकर नमाज अदा की। लगभग एक घंटे तक चली नमाज दौरान लोग पूरे संयम के साथ धूप में बैठे नजर आए। शहर की पुरानी ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना जैनुल आबेदीन नूरी ने अदा कराई और मौलाना शमशाद अहमद चतुर्वेदी ने तकरीर की। नई ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुफ्ती मोअज्जम अली ने ईद की नमाज अदा कराई।b
सूफी खां स्थित दरगाह हुसैनिया मुजीबिया वाली मस्जिद में दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद कारी शाह फंसी, सुनहरी मस्जिद में मौलाना सैयद मेराज अली जाफरी, दरगाह हजरत अब्बास पर मौलाना सैयद सदाकत हुसैन, मनिहारी स्थित एक मिनारा वाली मस्जिद में मौलाना कारी लईक अहमद, काजी साहब वाली मस्जिद में काजी ए शहर सैयद मुताहिर अली, जसमई दरवाजा स्थित खान कहा ए नूरिया में नूरी मस्जिद में सज्जादा नशीन डॉ. शाह फुरखान अहमद नूरी, फतेहगढ़ ईदगाह में मौलाना राशिद अहमद, कायमगंज ईदगाह पर मुफ्ती मुंतजिर , करबला पर मुफ्ती भैया अद्दा ने ईदुल फितर की नमाज अदा कराई और अमन चैन की दुआ मांगी। घरों पर भी मुस्लिम महिलाओं ने ईद उल फितर की नमाज अदा की।
इसके अलावा शहर की प्रमुख मस्जिदों में भी ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। जिलाधिकारी आशुतोष मिश्रा, एसपी आलोक प्रियदर्शी कायमगंज में एसडीएम रवेंद्र कुमार, सीओ संजय कुमार मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
वतन के लिए अमन ओ चैन की मांगी दुआ
कस्बा कायमगंज के रामनगर स्थित ईदगाह व सलेमपुर टिलियां में करबला पर सोमवार को ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। 29 रोजे होने के बाद चांद दिखने से नमाजी खुशी थे। सुबह नए कपड़े पहनकर कर ईदगाह गए और वहां नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर प्रेम का संदेश देते नजर आए। ईदगाह के बाहर कोई भी जन प्रतिनिधि नज़र नहीं आया। हर कोई गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

