नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रेन की चपेट में आए मजदूर की मौत, बच्चे हुए बेसहारा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

ट्रेन की चपेट में आए मजदूर की मौत, बच्चे हुए बेसहारा

a-laborer-died-after-being-hit-by-a-train-his-children-became-helpless
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत सुबह सो क्रिया को निकले ग्रामीणों ने ट्रैक पर पड़े शव की शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी गुलाब सिंह (42) पुत्र नानिकराम मजदूरी का काम करता था। वह मंगलवार की सुबह मजदूरी करने के लिए निकला था लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो उसके बच्चों ने पड़ोस में रह रहे गुलाब सिंह के बड़े भाई केहरी को बताया इधर-उधर जानकारी करने के बाद वह घर वापस लौट गए सुबह जब ग्रामीणों ने गुलाब सिंह के शव को देखा तो गांव में चर्चा होने लगी। केहरी ने शव की शिनाख्त अपने भाई गुलाब सिंह के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्राम प्रधान नेमकुमार ने बताया गुलाब सिंह बहुत ही गरीब है। वह पालीथिन की झोपड़ी में रहता है।उसकी पत्नी मीना का सात वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुका है। बड़ी बेटी को छोटा भाई सोवरन अपने साथ ले गया दो बेटे साजन जो कक्षा चार में है व दूसरा वरुण है। जिनका पिता के अलावा अब कोई सहारा नहीं है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]