नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पत्नी को मायके छोड़कर वापस लौट रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पत्नी को मायके छोड़कर वापस लौट रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- पत्नी को मायके छोड़कर घर वापस जा रहे युवक की अज्ञात बाइक की टक्कर से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी सचिन पुत्र भीमसेन कायमगंज कोतवाली के निकट अपनी ससुराल में पत्नी अनुप्रिया को छोड़कर शनिवार की देर शाम लगभग नौ बजे वापस अपने घर जा रहा था। ग्राम वरझाला – पपड़ी के बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर उछल कर जा गिरा। वहीं उसके सिर पर लगा हेलमेट लगभग ढाई सौ मीटर दूर पड़ा मिला। वहीं मार्ग से गुजरे राहगीरों ने जब उसको मरणासन्न स्थिति में देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। उसकी जेब में मिले कागजात से पता कर पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी और शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई सुमित ने बताया कि सचिन कानपुर में रिश्तेदार के साथ ब्लेक होस्ट सिक्योरिटी कम्पनी चलाता है। दो दिन पूर्व ही घर आए थे। काम पर वापस लौटने के कारण देर रात वापस जा रहे थे। 2016 में सचिन की शादी अनुप्रिया के साथ हुई थी। उसके एक पुत्र आरव व एक पुत्री तृष्णा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]