श्री चित्रगुप्त भगवान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हुई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर के हाथी वाली देवी (खेरे) मंदिर में वैश्विक न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के पदाधिकारियों द्वारा की गई। आचार्य द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर अनुष्ठान संपन्न कराया।
समापन पर समवेत स्वर में सभी ने भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती की। मुख्य अतिथि यजमान मुन्ना सक्सेना, मुख्य अतिथि हरेंद्र सक्सेना गगन सक्सेना, विनीत सक्सेना, पार्थ सक्सेना, भोले सक्सेना, विवेक सक्सेना ने भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती उतारी। अनुष्ठान में मुख्य अतिथियों का शाल ओढ़ाकर व पुष्प देकर सम्मानित किया। इस मौक़े पर तहसील अध्यक्ष विजय कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष अजय सक्सेना, आलोक सक्सेना, भोलेकृष्ण सक्सेना,आशुतोष सक्सेना, माधव सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, राजीव शरण दलेला, पवन सक्सेना, अलका सक्सेना, आरती सक्सेना, शिवेन्द्र सक्सेना, प्रदीप कुमार सक्सेना डॉ सतीश सक्सेना सहित कायस्थ बंधु उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

