नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाबा चाचा रिमांड पर गंगा में तलाशा किशोरी मोना का शव – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बाबा चाचा रिमांड पर गंगा में तलाशा किशोरी मोना का शव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- किशोरी की हत्या कर शव गायब करनें के मामले में पुलिस ने आरोपी बाबा-चाचा को रिमांड पर लेकर उसके साथ गंगा में शव की तलाश की।लेकिन सफलता नही मिला ।मामला पुलिस की गले ही हड्डी बन गया है। वहीं चर्चा का विषय बना हुआ है।
कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला नुनहाई निवासी संजू की 13 वर्ष की पुत्री मोना दो मार्च की रात से गायब हो गयी थी। उसी रात में सीसीटीवी फुटेज में करीब ढाई बजे बाइक सवार दो लोग चादर में लपेटकर कुछ ले जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर मोहल्ले के लोगों ने चर्चा शुरू हुई।

दो दिन बाद 4 मार्च को जनपद एटा के थाना अलीगंज के गाँव फतेहपुर निवासी किशोरी के मामा विनोद तोमर ने विनोद ने हत्या कर शव गायब करने की आशंका में किशोरी के बाबा विजेंद्र सिंह, पिता संजू, चाचा विजय, चाची शिवानी निवासीगण मोहल्ला नुनहाई व शिव कुमार निवासी ग्राम जोगामई थाना जैथरा एटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में आरोपी बाबा विजेंद्र सिंह व चाचा विजय ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। बीते दिनों लगभग पांच दिन पूर्व कायमगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। लिहाजा सोमवार को कोतवाल कायमगंज अनुराग मिश्रा ने पुलिस बल के साथ आरोपी के बाबा विजेंद्र सिंह व विजय को रिमांड पर लिया।

गंगा में कपड़े और कड़ा बरामद

कायमगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी बाबा विजेंद्र सिंह व चाचा विजय को रिमांड पर लेकर थाना कादरी गेट के पांचाल घाट से गंगा में लगभग दो किलोमीटर दूर तक नाव में बैठकर गोताखोरों के सहारे किशोरी के शव की तलाश की। कोतवाल अनुराग मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर किशोरी के कुछ कपड़े और हाथ का कड़ा बरामद हुआ है। मामले में जाँच की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]