नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 12वीं की तमन्ना पाण्डेय बनीं जिला टॉपर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

12वीं की तमन्ना पाण्डेय बनीं जिला टॉपर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  नगर के सी. पी. विद्या निकेतन(सी.आई.एस. सी.ई.) का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 12वीं की छात्रा तमन्ना पाण्डेय ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बुधवार को कक्षा 10 और 12 का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।विद्यालय से कक्षा 12 में 253 एवं कक्षा 10 से 309 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
कक्षा 12 की छात्रा तमन्ना पांडे 96.25% अंक लेकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। एवं क्रमशः अर्पण पांडे 95.75 अक्षत मिश्रा 95.5,अरहम खान 95.25,काव्या यादव 95.25 (वाणिज्य विषय )अंक प्राप्त कर विद्यालय की श्रेष्ठता सूची में आये।
कक्षा 10 में अक्षरा रस्तोगी ने 96.2% अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया और आरुष गंगवार 95.4,सैयद उसेरिम 94%,सिद्धार्थ सिंह 94%,अबीर चतुर्वेदी 93.6% अंक लाकर विद्यालय की श्रेष्ठता सूची में स्थान बना पाए और माता-पिता तथा गुरुजनों का नाम ऊंचा किया। परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थी तथा अभिभावकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल, निदेशिका डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य आर के बाजपेई , उप-प्रधानाचार्य  दीपक जैना ने अपने हाथों से मेधावियों को मिष्ठान खिलाया साथ ही  उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]