नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजकीय सम्मान से हुई लोकतंत्र सेनानी की अंतिम विदाई – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

राजकीय सम्मान से हुई लोकतंत्र सेनानी की अंतिम विदाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– पार्थिव शरीर को सलामी देने पहुंचे भारी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण
कम्पिल / फर्रुखाबाद :- लोकतंत्र सेनानी सोनेलाल कश्यप (87) पुत्र श्री दुलारे लाल कश्यप निवासी ग्राम त्यौर खास का लम्बी बीमारी के कारण शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार सृजन कुमार व पुलिस प्रशासन ने गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर जनप्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण दुबे, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीत अग्निहोत्री,ग्राम प्रधान आदित्य कुमार यादव, लोकतंत्र सेनानी राधेश्याम राजपूत व राम सिंह कश्यप सहित भारी संख्या में ग्रामीण व अन्य क्षेत्रवासी उनके पार्थिव शरीर सलामी देने के लिए पहुंचने लगे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार कम्पिल अटैना घाट किया पर किया गया। देश में इमरजेंसी के दौरान छिड़े आंदोलन में हिस्सा लेने पर वह जेल भी गए थे। शनिवार को उनके निधन की खबर मिलते ही आवास पर अंतिम दर्शन के लिए कई गांवों के लोग एकत्र हो गए। पुलिस व प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में लोकतंत्र सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे गोविंद ने उन्हें मुखाग्नि दी। मृतक लोकतंत्र सेनानी सोनेनलाल की पत्नी द्रोपा देवी, पुत्र लालाराम, रामरतन, गोविन्द, गोपाल, बेटी राधा का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]