वर्तमान परिस्थिति के अनुसार खाद्यय पदार्थों के मानक तय किए जाएं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आवाहन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सम्बोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार सृजन कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि खेती में कीटनाशक व रासायनिक खाद डालने का मानक तय नहीं है। अंधाधुंध कीटनाशक व रासायनिक
खादों का प्रयोग खेती में किया जा रहा है। सिंचाई के लिए प्रयोग किये जाने वाला जल पूरी तरीके से दूषित हो चुका है, जिससे हमारे यही के खेती से प्राप्त होने वाले खाद्ययान में रासायन व कीटनाशक भारी मात्रा में पाए जा रहे हैं, जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारियों को बढ़ावा मिल रहा है। परन्तु खाद्यय सुरक्षा मानक अधिनियम के मानकों में बदलाव नहीं किया गया है। अतः आपसे अनुरोध है कि वर्तमान परिस्थिति के अनुसार खाद्यय पदार्थों के मानक तय किये जायें तथा कृषि विभाग को खेती में प्रयोग होने वाले कीटनाशक व रासायनिक खाद के मानक तय करने के लिए लिखा जाए। जब तक नए सिरे से मानक तय नहीं किये जाते हैं। व्यापारियों के सैम्पिल न भरें जाएं। सभी प्रकार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में रजिस्ट्रेशन के लिए 12 लाख तक के टर्न ओवर की सीमा
तय की गई है, परन्तु 12 लाख रूपये की सीमा मंहगाई के हिसाब से बहुत कम है। अतः आपसे अनुरोध है कि 12 लाख टर्न ओवर के स्थान पर 40 लाख वार्षिक टर्न ओवर तक का काम करने वाले व्यापारियों की रजिस्ट्रेशन की सीमा में रखा जायें। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में फूड एक्ट का लाइसेंस न पाए जाने पर सजा का प्राविधान खत्म किया जाये। जुर्माना अधिकतम रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस फीस का दोगुना किया जाये। प्रशासनिक अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट आदि को न्याय निर्णयक अधिकारी राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित किये गये हैं। प्रशासनिक अधिकारी प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जिससे न्याय निर्णय में समय लगता है। समय लगने से व्यापारी उत्पीड़न को बढ़ावा मिलता है तथा तकनीकी जानकार न होने के कारण प्रशासनिक अधिकारी मात्र अधिकतम जुर्माना वसूल करना चाहते हैं वह वाद को गुण दोषों के आधार पर तय करने की इच्छा नहीं रखते। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (फूड एक्ट) के लिये पूर्णकालिक न्याय निर्णायक अधिकारी की नियुक्ति की जानी आवश्यक है, जिससे व्यापारी को शीघ्र न्याय मिल सके। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता,जिला अध्यक्ष मनोज कौशल,नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता,नगर महामंत्री अमित सेठ,युवा प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता,जिला महामंत्री शिवकुमार शाक्य ,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ,राकेश कठेरिया, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, वरिष्ठ मंत्री सुधीर गुप्ता, मुस्तफा भाई, युवा नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता,लखपति बाबू सक्सेना, राजेश अग्निहोत्री,अनूप कौशल,जयराम कौशल, महेश कौशल, विपिन कौशल,महिला जिला अध्यक्ष रश्मि दुबे,महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार, महिला विधानसभा अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी राजपूत,लक्ष्मी राठौर आदि मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

