नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अपराकाशी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अपराकाशी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद  :- गंगा दशहरा पर अपराकाशी के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से भक्तों के स्नान, दान का सिलसिला शुरू हुआ। जो देर शाम तक चलेगा।
मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा के अवसर पर गुरुवार को काशी के गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भोर से ही दूर- दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और फिर दानपुण्य कर मां गंगा का पूजन- अर्चन किया। इसके बाद प्रमुख मंदिरों में मत्था टेकने पहुंचे।

शमसाबाद :- बृहस्पतिवार को ढाई घाट आस्था से सराबोर हो उठा। गंगा दशहरा पर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घाट पर ही पूजा-अर्चना की गई। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार किया। इस दौरान हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई।
गंगा दशहरा पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रूखाबाद आदि जिलों के श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बृहस्पतिवार तड़के से ही शुरू हो गया। हालांकि दूरदराज के सैकड़ों श्रद्धालु बुधवार देर शाम तक ही घाट पर आ गए। बृहस्पतिवार को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान शुरू हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]