सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व व विद्युत विभाग की आईं सर्वाधिक शिकायतें
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- तहसील सभागार परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 108 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिनमें से 13 फरियादियों को मौके पर ही न्याय मिला। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग व विद्युत विभाग से सम्बंधित रहीं।
क्षेत्र के गांव सैदपुर कटरा निवासी निदा बनो पुत्री नईम अख्तर उर्फ शकील खां ने अपनी बहिन व बहिनोई पर बीमार पिता से षड्यंत्र के तहत बहला फुसलाकर दानपत्र बैनामा करा लिया । नगर के पटवनगली निवासी सचिन यादव पुत्र छविनाथ ने कहा कि मां बसंती देवी की मौत नवम्बर 2023 में हो गई थी उसकी खेती ग्राम शिवरई बरियार मझोला में है।24 मई 2025 को विरासत के लिए आनलाइन आवेदन किया था। लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल टाल मटोल कर रहे हैं। ग्राम कटरा निवासी जबर सिंह ने कहा कि उसके मकान की आराजी निर्माणाधीन है गांव के ही कुछ लोगों ने छज्जा निर्माण के अवैधिक बताकर हल्का पुलिस द्वारा निर्माण कार्य रूकवा दिया है। ग्राम खुड़ना वैद्य निवासी सरोज कुमारी ने दी गई शिकायत में कहा है कि ग्राम घसिया चिलौली में गाटा संख्या 678 में कुछ दबंग लोगों द्वारा जबरिया रास्ता बना लिया है। नगर के मोहल्ला मेंहदीबाग निवासी राकेश कुमार ने कहा कि उसके मकान के ऊपर से एलटी लाइन निकली हुई है जिसके तार झूल रहे हैं। लाइन शिफ्ट करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा पोल लगा दिए गए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी लाइन पोल पर शिफ्ट नहीं की जा रही है। वहीं उसके घर विद्युत कनेक्शन है और दो किलो वाट का सोलर लाइट का प्लांट लगा है। लेकिन बिल 2400 रुपया आ रहा है। मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी वीरेंद्र पुत्र राजाराम कहा कि उसकी मीटर रीडिंग गलत आ रही थी जिस कारण बिजली बिल जमा नहीं किया कई बार समस्या समाधान के लिए शिकायत की किंतु समाधान की जगह मीटर उतार ले गए थे। उसकी तकनीकी खराबी भी सही नहीं की गई। वहीं 2019 से उपभोक्ता बिना बिजली के गुजारा कर रहा है। ना ही उपभोक्ता के परिवार में किसी भी सदस्य को नया कनेक्शन दिया जा रहा है। सिराज आयाज इंटर कॉलेज कुआंखेड़ा के प्रबंधक सिराज मीर ने कहा कि इंटर कालेज के नाम कनेक्शन लिया था लेकिन आज तक न ट्रांसफार्मर लगा ना ही मीटर और बिल 1803.13 आ गया है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्रा ने सभी मातहतों को शिकायतों का मौके पर पहुंच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार, एसडीम रवेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ अवनींद्र कुमार, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा, कम्पिल थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्य, नवाबगंज थाना प्रभारी विद्या सागर तिवारी, शमसाबाद थाना प्रभारी तरूण कुमार चौरसिया सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

