मटके का पानी शरीर की बीमारियों को दूर करके पाचन भी रखता बेहतर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गुजराती, राजस्थानी, दिल्ली और चीनी मिट्टी की वैरायटी में बिक रहे मटके
फर्रूखाबाद :- जनपद में प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गर्मी में लोग प्यास बुझाने के लिए ठंडे पेयजल से हल्की सी राहत अवश्य महसूस कर रहे हैं। इन दिनों लोग पानी को ठंडा करने के लिए फ्रिज का सहारा लेते हैं, फिर भी राहत नहीं मिल रही। वहीं, आज भी आधुनिकता के दौर में कुछ लोग देसी फ्रिज यानी मटके के पानी को तव्वजो दे रहे हैं।
इसको लेकर ठंडा पानी रखने के लिए लोग बाजार से मटका खरीद रहे हैं। इन दिनों मिट्टी से बने मटके बाजारों में बिक रहेे हैं। दुकानदार मनीष कुमार मोदी का कहना है कि नल वाले मटके 50 रुपये से शुरू होकर 450 रुपये तक बिक रहे हैं। बाजारों में अलग-अलग वैरायटी में गुजराती, राजस्थानी, दिल्ली और चीनी मिट्टी का मटका भी है। मेन बाजार में कुछ लोग वर्षों से मटका बेचने का काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि मिट्टी के मटके का पानी सेहत के लिए अच्छा है। मटके में भरा हुआ पानी ठंडा होने के साथ-साथ शरीर में कई बीमारियां दूर करता है। पाचन को बेहतर बनाता है। मटके का पानी वाटर प्यूरीफायर की तरह काम करता है। मटके में रखा पानी ठंडा होने के साथ ही पीने में भी काफी अच्छा लगता है, क्योंकि मिट्टी की खुशबू भी शीतलता का एहसास करवाती है। भले ही आज के वक्त में ज्यादातर लोगों के घरों में फ्रिज हैं, लेकिन मटके के पानी की बात ही अलग होती है। इसमें रखे पानी को पीने से सेहत को फायदे भी मिलते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


