प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया एसोसिएशन जिलाध्यक्ष बने सर्वेंद्र अवस्थी इरशाद अली महामंत्री
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :- प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी घोषित, वरिष्ठ पत्रकारों को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ। 


फर्रुखाबाद शहर के लाल दरवाजा स्थित प्रेस क्लब भवन में प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल गौड़ तथा राष्ट्रीय महासचिव संजय शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार इरशाद अली ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सर्वेन्द्र कुमार अवस्थी को जिलाध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार इरशाद अली को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों ही पत्रकारों को उनके पत्रकारिता क्षेत्र में दीर्घकालिक अनुभव और योगदान के आधार पर यह दायित्व सौंपा गया।इसी क्रम में जयपुर से पधारे वरिष्ठ पत्रकार अरशद वारसी को संगठन का राजस्थान प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और सम्मान की भावना झलकती रही। बैठक में मौजूद सभी पत्रकार बंधुओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का समापन संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा के साथ किया गया।
मौके पर लगभग तीन दर्जन से अधिक पत्रकार बंधु मौजूद रहे और जिले के कायमगंज शमशाबाद जहानगंज कमालगंज राजेपुर आदि जगहों से आकर पत्रकारों ने बैठक को सफल बनाया |
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


