परिषदीय विद्यालय की हालत दयनीय, स्वयं झाडू लगाते हैं शिक्षामित्र
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर में तैनात परिषदीय विद्यालय में सफाई कर्मचारी ना होने पर शिक्षामित्र को प्रतिदिन स्कूल परिसर में स्वयं झाडू लगाना पड़ती है इतना ही नहीं प्राथमिक व उच्च प्राथमिक दोनों की जिम्मेदारी अकेले शिक्षामित्र बखूबी निभा रहे हैं।
ग्रीष्म अवकाश समाप्त होने के पश्चात सभी परिषदीय विद्यालय खुल गए हैं। जो निहाल बच्चे भी स्कूलों में आना शुरू हो गए हैं वहीं नगर के सरकारी स्कूलों की हाल बहुत ही दयनीय हैं क्योंकि यहां ना तो शिक्षक ही आए और ना ही सफाई कर्मचारी। तहसील कायमगंज के सामने बने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय दोनों की जिम्मेदारी अकेले शिक्षामित्र मोहसिन पर है स्कूल में दो रसोईया बच्चों के लिए खाना बनाती हैं तो दो रसोईया रसोईया पद पर तैनात युवतियां बच्चों को पढ़ाने का कार्य करती हैं। वहीं शिक्षामित्र मोहसिन प्रतिदिन स्कूल खोलने के साथ स्वयं विद्यालय में झाड़ू लगाते हैं। इस परिसर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक दोनों विद्यालयों में 155 छात्र – छात्राएं पंजीकृत हैं। हालांकि यदि इस विद्यालय में दो – तीन युवा शिक्षक और आए जाएं तो इस स्कूल में बच्चों की संख्या और बढ़ सकती हैं। लेकिन इस ओर न शिक्षा विभाग और ना ही कोई अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार नहीं चाहती कि नगर में गरीबों के बच्चे पढ़े इसलिए सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं भेजते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

