नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाई टेंशन खंभे में उतरा करंट, चपेट में आकर बकरी चराने जा रहे बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

हाई टेंशन खंभे में उतरा करंट, चपेट में आकर बकरी चराने जा रहे बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– विद्युत विभाग की लापरवाही, तीन दिनों से दौड़ रहा था खंभे में करंट
– ग्रामीणों का आरोप एसडीओ को किए कई फोन, नहीं हुआ कोई सुधार
कंपिल / फर्रूखाबाद
क्षेत्र के गांव कटिया निवासी नईम उर्फ तौकीर का 13 वर्षीय पुत्र सूफियान गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेतों में बकरी चराने जा रहा था। जब वह खेत में लगे हाई टेंशन लाइन के खंभे के पास से गुजरा तो खंभे में करंट होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया। उसे गिरता देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसके घर खबर की। परिजन उसे अचेतावस्था में तुरंत कायमगंज सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टर विजय बहादुर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां अफसाना बेगम का रो – रो कर बुरा हाल था। मृतक चार बहनों और दो भाइयों में चौथे नंबर का था।

एसडीओ देते ध्यान तो नहीं होती घटना 

ग्राम कटिया के ग्रामीणों ने बताया कि विगत तीन दिनों से पोल पर करंट आ रहा है, उसके आस पास काला घेरा सा हो गया है कई लोगों ने एसडीओ को मोबाइल फोन कर अवगत भी कराया लेकिन पोल पर कोई सुधार नहीं किया गया। यह विभाग बहुत ही नक्कारा है। यह कोई उच्चाधिकारी किसी की भी शिकायत का संज्ञान नहीं लेता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]