नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाथरूम में हिडन कैमरा लगाकर युवती को नहाते रोज देखता था मकान मालिक – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बाथरूम में हिडन कैमरा लगाकर युवती को नहाते रोज देखता था मकान मालिक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खनऊ :- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किराए पर रह रही एक युवती ने मकान मालिक पर बाथरूम में हिडन कैमरा लगाने और विरोध करने पर बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता मूल रूप से बहराइच की रहने वाली है और दुबग्गा क्षेत्र में किराए पर रह रही थी। युवती ने बताया कि 24 जून को जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसकी नजर दीवार पर लगे एक छोटे कैमरे पर पड़ी। जांच करने पर पता चला कि वह कैमरा वाईफाई से कनेक्ट था, जिससे मकान मालिक उसे लाइव देख सकता था। जैसे ही युवती ने कैमरा हटाया, मकान मालिक बाथरूम के बाहर आ गया।
पहले उसने माफी मांगी, लेकिन जब युवती ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो उसने कथित रूप से बलात्कार की कोशिश की। किसी तरह खुद को कमरे में बंद कर पीड़िता ने अपनी जान बचाई। पीड़िता का आरोप है कि मकान मालिक ने पुलिस को जानकारी देने पर न केवल उसे, बल्कि उसकी बहन के साथ भी दुष्कर्म करने और उसकी मां की हत्या की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। दुबग्गा थाने के प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) अभिनव वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]