कोटा चयन प्रक्रिया में वर्चस्व को लेकर विवाद, प्रधान सहित चार लोग पुलिस हिरासत में
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कोटा चयन प्रक्रिया को लेकर ग्राम पंचायत जिजपुरा के प्राथमिक विद्यालय में एक खुली बैठक का आयोजन किया गया था। कोटेदार के लिए राजवीर सिंह, जितेन्द्र जाटव उर्फ पप्पू, सूरजपाल, शोभादेवी पत्नी देवानंद सहित पांच लोग दावेदार थे । प्राथमिक विद्यालय पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव, ग्राम पंचायत सचिव विवेक बाबू मिश्रा की देखरेख में खुली बैठक में चयन प्रक्रिया शुरू हो रही थी कि तभी ग्राम प्रधान सोबरन सिंह अपने 25 – 30 समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और गेट पर ताला लगाने लगे।अपने समर्थक को मजबूत करने का प्रयास किया।
जिसका अन्य दावेदारों के सार्थकों ने विरोध किया। जिसको लेकर मामला तूल पकड़ने लगा। मौजूद पुलिस प्रशासन ने समझाने की कोशिश की। तूल पकड़ता देख सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को मौके से खदेड़ा। पंचायत सहायक सोनू ने बताया कि प्रधान अपने समर्थकों साथ आए उसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। घटना की वीडियो भी बनी हुईं हैं। प्रधान का भाई प्रशासन के सामने गोली मारने की धमकियां दे रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। उनको वीडियो की फुटेज भी दे दी गई हैं। ग्राम पंचायत सचिव भी प्रधान का खुल कर समर्थन कर रहे थे। जिस कारण विवाद और तूल पकड़ गया। पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी 1805 मतदाता हैं दो तिहाई बहुमत होना चाहिए,विवाद को देखते हुए फिलहाल कोटा चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। वहीं कोतवाली पुलिस चयन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वालों की वीडियो ग्राफी द्वारा शिनाख्त कर रहे हैं। विवाद की स्थिति को भांपते हुए कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा ने प्रधान सोबरन सिंह सहित चार लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया।
प्रधान के समर्थन में कोतवाली पहुंचे भाजपाई
कोटा चयन प्रक्रिया में विवाद होने की स्थिति में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास में पहुंची कोतवाली पुलिस प्रधान सोबरन सिंह सहित चार लोगों को अपनी में ले आई थी। जिसकी सूचना मिलने पर कुछ भाजपा नेता कोतवाली पहुंचे और घटना के सम्बन्ध में चर्चा की। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस द्वारा किसी पर कोई लिखित कार्यवाही नहीं की गई थी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

