नाबालिक युवती को ले जाने वाला युवक कर रहा सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड, नहीं तलाश कर पा रही पुलिस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर ले जाने वाला युवक पुलिस को चकमा देने हो रहा सफल। हाइजैक पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट पिता लगातार कर रहा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतें। 
क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक युवती का पिता अपनी पुत्री की तलाश को लेकर काफी परेशान है। उसने बताया कि गांव का ही युवक शिवकांत उसकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जिसकी उसने पुलिस को लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने आठ मई 2025 को मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। उसने बताया कि पुलिस कहती है कि तलाश कर रहे लेकिन ढाई माह का समय हो जाने के बाद भी पुलिस मेरी पुत्री को तलाश नहीं कर पा रही है। जबकि पुलिस इतनी हाइजैक है जब पुलिस दबिश देती है तो युवक वहां से गायब हो जाता है। जबकि युवक द्वारा सोशल मीडिया पर उसकी पुत्री के साथ वीडियो अपलोड हो रहे हैं जिसे गांव के कई लोगों ने देखा है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

