बरसात का पानी भरने व कचरा निस्तारण न होने से पनप रहीं हैं बीमारियां
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- सोमवार को नगर पालिका परिषद की समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन अधिशासी अधिकारी कायमगंज की अनुपस्थिति में राजस्व निरीक्षक अंशुमान आनंद शुक्ला को सौंपा ।

जिसमें कहा गया है कि जीआई सर्वे के अनुसार मनमाने अनाप शनाप हाउस टेक्स बढ़ाया जा रहा है। जबकि 2024 में शासन द्वारा जारी किया गया शासनादेश लागू नहीं किया जा रहा है। जहां सीवर लाइन नहीं है उन शहरों में सीवर टैक्स न लगाया जाए। पालिका, पंचायत के अधिकारी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होते हैं। बरसात का पानी भरने व कचरा निस्तारण न होने से बीमारियां पनप रही हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कौशल,नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर महामंत्री अमित सेठ, जिला महामंत्री शिव कुमार शाक्य ,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल,राकेश कठेरिया,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसीम अंसारी ,उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, लखपति बाबू सक्सेना, वरिष्ठ नगर मंत्री सुधीर गुप्ता,संगठन मंत्री मुस्तफा भाई, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि दुबे,महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार,महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी राजपूत,महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, अनूप कौशल,हरिओम कौशल आदि उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

