नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Fatehpur Maqbara:- बलवाइयों से निपटने की तैयारी रह गई धरी, – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

Fatehpur Maqbara:- बलवाइयों से निपटने की तैयारी रह गई धरी,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फतेहपुर स्थित मकबरा जाने वाली हर गली पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए जाने का प्रयास किया था। इसके बाद भी पुलिस बवाल रोकने में नाकाम रही। पुलिस का पहरा मुख्य प्रवेश मार्ग कर्पूरी चौराहे के बाद करीब एक किलोमीटर दूर तक रहा।

पुलिस ने सीएमओ कार्यालय रोड से लेकर छह गलियों पर बैरिकेडिंग लगाई थी। बैरिकेडिंग वाले रास्तों पर पुलिस के पहरे से आम लोग जरूर परेशान हुए। उन्हें अपने घर तक जाने के लिए खुद ही वाहनों से उतरकर पहले पूरा परिचय देना पड़ा। उसके बाद बैरिकेड हटाकर वाहन लेकर जाते दिखे। मकबरे के आसपास घरों में पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि बलवाइयों की रोकथाम की जा सके। पुलिस कर्मी आंसू गैस के गोलों के डिब्बे व रबर गन लेकर घूमते नजर आए। इसका काम सिर्फ पुलिस के दिखाने वाले दांत जैसा रहा। उनका कहीं उपयोग नहीं किया गया।

 दूतों ने ली बवाल की जानकारी

सांप्रदायिक बलवे के बाद शासन ने पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लिया है। घटना के बाद अधिकारियों की जिले में आवाजाही बनी है। प्रकरण के बारे में पल-पल की खबर ली जा रही है। एडीजी संजीव गुप्ता ने भी मौके पर पुलिस कर्मियों की ड़्यूटी पर लापरवाही को संज्ञान में लिया है। शासन स्तर से प्रमुख सचिव गृह विभाग से एक अधिकारी दोपहर करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे। वह लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी लेकर गए हैं। माना जा रहा है कि इस बवाल की जांच में कई अधिकारियों तक आंच आ सकती है। जिले के जिम्मेदार भी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। प्रयागराज एडीजी संजीव गुप्ता व मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी अजय मिश्रा ने करीब एक घंटे तक मौके की जांच की। एडीजी ने एसपी से ड्यूटियों के बारे में पूछताछ की। तोड़ी बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। बैरिकेडिंग के पास तैनात पुलिस फोर्स के बारे में पूछताछ की। कर्मियों को खड़े देखकर बिफरे। एक-एक टीम बनाकर भ्रमणशील रहने के आदेश दिए।

देर रात तक अधिकारी करते रहे निगरानी
विवादित मकबरा में तोड़फोड़ के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। वह अब एक भी चूक नहीं चाहता है। इसे लेकर मकबरे स्थल के आसपास छावनी बना दी गई है। वहीं डीएम, एसपी, एडीएम समेत अधिकारी रात तक मौके पर मौजूद हैं। हर पहलू पर निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं विधायकों ने सद्भाव बनाने की अपील की है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]