नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 36 घंटे बाद ग्रामीणों को मिला पूर्व प्रधान का शव – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

36 घंटे बाद ग्रामीणों को मिला पूर्व प्रधान का शव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  बूढ़ी गंगा नदी पुल टिलिया – सिनौली मार्ग पर दो लोग घर वापस जाते समय बाढ़ के तेज बहाव में डूब गए। एक युवक को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया, दूसरे की तलाश लगातार जारी थी । सुबह पूर्व प्रधान का शव ग्रामीणों को मिला।
बुधवार को देर शाम क्षेत्र के गांव  मोती नगला निवासी पूर्व प्रधान नन्द किशोर उर्फ भूरे (60) पुत्र नत्थू सिंह  ग्राम टिलियां – सिनौली मार्ग स्थित बूढ़ी गंगा नदी पुल साथी को बचाते समय बाढ़ के तेज बहाव में डूब गए थे। पुल की दूसरी तरफ खड़े ग्रामीणों ने उनको डूबते देखा तो उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया था लेकिन वह नहीं मिले। ग्रामीणों व परिजनों ने शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे अहमदगंज – सूखा नगला मार्ग स्थित बूढ़ी गंगा नदी पुल के पूरब दिशा की ओर पूर्व प्रधान का शव मिला। वह शव को नाव में रखकर ग्राम टिलियां पर लेकर आए शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक नंदकिशोर की पत्नी विमला देवी, पुत्री नीलम पूनम, पूजा व पुत्र नीतू ,शिवम व पंकज का रो – रोकर बुरा हाल हो रहा था। शव मिलने की जानकारी मिलने पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।

रात आठ बजे तक खोजती रही NDRF की टीम

बुधवार को बाढ़ के तेज बहाव में डूबे पूर्व प्रधान का शव 18 घंटे तक ग्रामीण खोजते रहे थे, जिसकी जानकारी प्रशासन को देने के बाद भी कोई सहायता ना मिलने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण गुरूवार को तहसील कायमगंज पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा था। प्रशासन ने जैसे तैसे उन्हें समझाया और NDRF की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रात लगभग आठ बजे तक खोजते रहे थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]