पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री में मारा छापा,18 असलाह बरामद,दो गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद / मोहम्मदाबाद :- पुलिस ने मोहमदाबाद मे अवैध तमंचा फैक्ट्री को पकड़ा।कई असलहे बरामद करके दो अभियुक्तों को दबोचा गया जबकि एक अभियुक्त फरार हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक डा.संजय सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में जानकारी दी।डा.सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने अपनी टीम के साथ ग्राम गिरिराजपुर में छापा मारा,गांव में एक झोपड़ी व कमरे पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनमें रणवीर शाक्य पुत्र भीखम सिंह निवासी ग्राम दुर्गापुर,हाल निवासी तकीपुर आंबेडकर नगर कोतवाली फतेहगढ़ तथा रनपाल पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम भरतपुर रसूलपुर शामिल है।जबकि एक अन्य अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। इन अभियुक्तों के पास से 13 अदद देशी तमंचा देशी,5 अधवने तमंचे देशी बरामद हुए, शस्त्र बनाने के उपकरण एवं अन्य सामग्री तमंचे बनाने की बरामद हुई।अपर पुलिस अधीक्षक डा.संजय सिंह ने पुलिस टीम को 5000 रूपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

