अनंत चर्तुदशी को पालकी,वाहनों पर विराजमान विघ्नहर्ता गणपति को लेकर गंगा घाट पहुंचे भक्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- गणपति बप्पा मोरया…अगले बरस तू जल्द आ जयकारों के साथ विसर्जन किया गया। अनंत चर्तुदशी के दिन शनिवार को भक्त वाहनों पर विराजमान कर विघ्नहर्ता गणपति को लेकर गंगा ढाई घाट पर पहुंचे। वहां पर नम आंखों से गणपति को विदाई दी गई। उधर, पंडालों में पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
लोग झूमते-नाचते वाहनों पर गजानन को विराजमान कर गंगा ढाई घाट पहुंचे। रास्ते में गजानन पर फूल बरसाए जाते रहे। नम आंखों से गणपति को विदाई दी। शुक्रवार को नगर के विभिन्न पंडालों में स्थापित श्री गणेश उत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ महा आरती का आयोजन किया गया। 10वे दिन भक्तों ने मनोकामना पूर्ति के लिए चढ़ाए गए नारियल के साथ परिक्रमा की। इसके बाद गजानन की मूर्ति को स्टीमर, नाव से लेकर गंगा में विसर्जन किया गया।
आकर्षक का केन्द्र यह रहीं यह मूर्तियां
विघ्नहर्ता की छोटी – बड़ी लगभग आधा सैकड़ा से अधिक मूर्तियां नगर के मुख्य मार्गों से गांजे बजे के साथ निकलीं। हालांकि सभी मूर्तियां बेहद खूबसूरत थीं। 


लेकिन कुछ छोटी प्रतिमाएं जो किशोरियों सिर पर कलश और अपनी गोद गणपति की प्रतिमा मराठी पहनावा में चल रहीं थीं। वहीं प्रथम पूज्य की पालकी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर रही थी। कायमगंज के राजा जब रथ पर सवार होकर निकले तो भक्तों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
भक्तों ने लगाया लंगर
गजानन की यात्रा के दौरान कई स्थानों पर भक्तों ने लंगर का आयोजन किया, कहीं पूड़ी कचौड़ी तो कहीं पर तैहरी व चटनी वितरित की गई। तो किसी के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गईं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

