नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पोल में उतरा करंट, कुत्ते की मौत के बाद गोवंश भी चपेट में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन, मोहल्लेवासियों ने बांस की बल्ली से बचाई गोवंश की जान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पोल में उतरा करंट, कुत्ते की मौत के बाद गोवंश भी चपेट में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन, मोहल्लेवासियों ने बांस की बल्ली से बचाई गोवंश की जान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा में विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। विद्युत पोल में करंट उतरने से पहले एक कुत्ते की मौत हो गई, इसके बावजूद विभागीय स्तर पर गंभीरता नहीं बरती गई। कुछ ही समय बाद उसी पोल की चपेट में एक निराश्रित गोवंश आ गया और करंट लगने से फड़फड़ाने लगा।
गोवंश को करंट की चपेट में आया देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल शोर मचाकर बांस की बल्ली मंगाई और विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन मिलाकर बिजली की सप्लाई बंद कराने का प्रयास किया। आरोप है कि विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों ने आम उपभोक्ताओं के फोन तक रिसीव नहीं किए। आखिरकार मोहल्लेवासियों ने बिजली घर के शिकायत कार्यालय में सूचना दर्ज कराई, जिसके बाद तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई।
इसके बाद मोहल्लेवासियों ने बांस की बल्ली की सहायता से गोवंश को विद्युत पोल से दूर किया। सूचना मिलने पर लाइनमैन नावेद और देवेंद्र मौके पर पहुंचे और विद्युत पोल की जांच की। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए विद्युत आपूर्ति पुनः चालू कराई गई।

एक के बाद एक हादसे, फिर भी नहीं चेता विभाग

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विद्युत पोल में करंट उतरने की जानकारी विभाग तक पहुंच चुकी थी और एक कुत्ते की मौत भी हो चुकी थी, तो समय रहते समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं किया गया? यदि मोहल्लेवासी समय पर सतर्कता नहीं दिखाते तो गोवंश के साथ बड़ा हादसा हो सकता था और इसकी चपेट में कोई इंसान भी आ सकता था।
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी आम उपभोक्ताओं के फोन तक रिसीव नहीं करते। ऐसे में किसी आपात स्थिति में शिकायत आखिर किससे की जाए? विभाग की इसी कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी है।
गौरतलब है कि सोमवार को मीरपुर कमरुद्दीन में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत का मामला भी सामने आया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब सवाल यह है कि विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या फिर समय रहते जर्जर एवं खतरनाक विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]