प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता श्री गणेश पूजन के साथ सांझी महोत्सव का आगाज़
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- पितृपक्ष के दौरान श्री शीतल गिरि सांझी मंडल बजरिया और श्री श्री 1008 श्री हंस गिरि बाबा महाराज सांझी समिति गंगादरवाजा की ओर से सांझी निकाली जाएंगी। यह परंपरा लगभग तीन चार सौ वर्षों से चली आ रही है।

सोमवार को महोत्सव की शुरुआत बजरिया से गणेश जी की झांकी के साथ हुई। थल सेना में नव नियुक्त लेफ्टीनेंट ऋतिक मिश्रा और कमेटी के अध्यक्ष महेश वर्मा ने श्री गणेश भगवान की आरती उतारी। ऋतिक मिश्रा कंपिल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर अगु के निवासी हैं। शोभायात्रा बजरिया से शुरू होकर श्यामागेट, लोहाई बाजार, मुख्य चौराहा, लोकमन होते हुए गंगा दरवाजा शिवाला मंदिर पहुंची।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

