श्री कोतवालेश्वर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बांटी बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- बुधवार को श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट द्वारा कायमगंज क्षेत्र के गंगा जी किनारे बसे बाढ़ पीड़ित गांवों अहमदगंज, गंगाइया,छत्तरई, सिनौली, महादेवपुर,पचरौली अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोड किनारे झोपड़ी डाल कर रह रहे सैकड़ों परिवारों के महिलाओं बच्चों बुजुर्गों को भोजन, बिस्कुट, व अन्य सामग्री वितरण कराई गई। ग्रामीणों ने राहत सामग्री बांटने की मन्दिर टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की व दुआएं दी । इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल लाल, प्रबंधक संगम शाक्य, कोषाध्यक्ष अशोक गंगवार, मन्दिर सदस्य दीपक शाक्य, गुरूदेव सदस्य नीरज श्रीवास्तव, निखिल, शिवम्, व अन्य मन्दिर के पदाधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

