मटकी फोड़ कान्हा , राधा कृष्ण रास ने दर्शकों का मन मोह लिया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- पितृ पक्ष के चतुर्थवें दिन गुरुवार की देर शाम को श्री श्री 1008 श्री हंस गिरि बाबा जी महाराज की तरफ से विभिन्न सांझी निकाली गईं। 

जिनमें सबसे आगे श्री श्री 1008 श्री हंस गिरि बाबा जी महाराज की समाधि, रास रचाते श्री राधा – कृष्ण, माखन खाते यशोदा के लाल, मटकी फोड़ नन्द के लाल के स्वरूप देखने वालों का मन मोह रहे थे। यह सांझी शिवाला परिसर से प्रारम्भ होकर गंगा दरवाजा, लोकमन, गुड़ मंडी, मैन चौराहा, श्यामागेट, बजरिया होती हुई वापस अपने गंतव्य स्थल पर पहुंची। इस अवसर पर कमेटी पदाधिकारी रवि कौशल, गोविंद रावत,सौरभ सक्सेना, दीपू कौशल, अश्वनी, शिवम आलाराम, शिवराम आदि पदाधिकारी साथ रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

