ईमानदारी का ढोल पीटने वाली नगर पंचायत के अधिकारी उड़ा रहे हैं RTI कानून की धज्जियां
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– नगर पंचायत भ्रष्टाचार छिपाने का कर रही प्रयास
– नगर पंचायत अधिकारी उड़ा रहे RTI अधिनियम की धज्जियां
नवाबगंज / फर्रूखाबाद ( VNEWLIVE 24) :- नगर पंचायत नवाबगंज में मौजूदा कार्यकाल में हुए विकास कार्यो का ब्यौरा RTI एक्टिविस्ट ने उपलब्ध कराने की मांग की थी। सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई कई बिन्दुओं पर सूचना में विभिन्न कार्यो में नगर पंचायत नवाबगंज में भ्रष्टाचार का अंदेशा जताया गया है। लेकिन भ्रष्टाचार की कलई जनता के सामने ना आए इसलिए अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।
आपको बता दें कि नगर के मोहल्ला पुराना गनीपुर निवासी RTI एक्टिविस्ट अमित गुप्ता के द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत नगर पंचायत से कई बिंदुओं पर जनसूचना अधिकारी पदेन अधिशासी अधिकारी से नियमानुसार आवेदन 27 फरवरी 2025 को प्रस्तुत कर सूचना मांगी गई। अमित गुप्ता के मुताबिक सूचना उपलब्ध न कराने पर एक बार फिर 09 अप्रैल 2025 को अपील की गई है। उन्होंने कहा कि कर्मियों के वेतन भुगतान, कर्मचारी भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा में घोर अनियमितता की गई है। सूत्रों से पता चला है कि नगर पंचायत कार्यालय से बिना कर्मचारी के ही कई लोगों को वेतन दिया जा रहा है। डीजल में भी घोटाला होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसे कई बिंदुओं का ब्यौरा मांगा गया है। कई बिंदु ऐसे है जिन पर नगर पंचायत द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है। मांगी गई सूचना पर नगर पंचायत द्वारा लगातार टालमटोल करने से अनियमितता की आशंका प्रतीत हो रही है। अमित गुप्ता का कहना है कि इस तरह से अधिकारियों की कार्यप्रणाली से साफ प्रतीत हो रहा है कि नगर पंचायत भ्रष्टाचार में लिप्त है। यदि नगर पंचायत नवाबगंज भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है। तो 8 माह से अमित गुप्ता द्वारा मांगी जा रही सूचनाओं को उपलब्ध क्यों नहीं कराई जा रहा है। इससे साफ नजर आ रहा है कहीं ना कहीं नगर पंचायत में काफी ज्यादा घोटाले किए जा रहे हैं। यही कारण है कि जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 का नगर पंचायत उल्लंघन करते हुए मांगी की सूचनाओं के लिए टालमटोल कर रही है। प्रार्थना पत्र पर अपर जिलाधिकारी ने भी आदेश कर दिया है फिर भी नगर पंचायत नवाबगंज अपर जिलाधिकारी के आदेश के भी अवहेलना कर रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


