नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चचेरे भाई रीनेश यादव को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना शुक्रवार को हुई, जिसके बाद परिजनों ने किशोरी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हेलेट अस्पताल भेज दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी और कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल खान ने नाबालिग के गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की। उच्चाधिकारियों को सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और क्षेत्राधिकारी फर्रुखाबाद ऐश्वर्या उपाध्याय ने भी लोहिया अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हालचाल जाना।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी रीनेश यादव पुत्र जसवीर यादव उर्फ पप्पू को कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के महादेवपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में कराया गया।
कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस अब मेडिकल परीक्षण के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]