बुर्का न पहनने पर खूनी खेल! शामली में पति ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों की कर दी हत्या, शव सेफ्टी टैंक में दबाए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
VNEWSLIVE24 :- उत्तर प्रदेश के शामली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू कलह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों (14 साल और 6 साल) की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों शवों को घर के अंदर ही पहले से खोदे गए सेफ्टी टैंक (शौचालय के गड्ढे) में दबा दिया गया। हत्यारोपी पति पत्नी के बुर्का न पहनने से भी नाराज था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति फारुख को हिरासत में ले लिया है और शवों की तलाश जारी है। पूरा मामला कांधला थाना क्षेत्र के गढ़ी दौलत गांव का है।
एसपी खुद मौके पर, जांच में जुटी पुलिस
दरअसल, 9 दिसंबर से पत्नी और दोनों बेटियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थीं। परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की, तो शक की सुई पति फारुख पर जाकर टिक गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शामली एन.पी. सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पति फारुख ने ही गोली मारकर हत्या की और फिर तीनों शवों को घर में खोदे गए लैट्रिन के गड्ढे में दबा दिया। हत्या से मारपीट की आशंका जताई जा रही है।
शवों की तलाश जारी, आरोपी हिरासत में
पुलिस ने आरोपी पति फारुख को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फारुख ने परिवार में यह कहकर सबको गुमराह किया कि वह पत्नी और बेटियों को उनके मायके छोड़ आया है। हालांकि, कल देर रात तक तीनों के शव बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस की टीमें लगातार शवों की तलाश में जुटी हैं, क्योंकि आशंका है कि शवों को सेफ्टी टैंक में छुपाया गया है। इस वीभत्स हत्याकांड से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और भीड़भाड़ है।
पत्नी के बुर्का न पहनने से था नाराज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर की ताहिरा और कांधला के फारूक के निकाह को 18 साल हो चुके थे और उनके पांच बच्चे हैं। आर्थिक तंगी और घरेलू कलह के कारण एक माह पहले ताहिरा बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। ताहिरा के बुर्का न पहनने को लेकर भी फारूक नाराज था। 15 दिन पहले जब फारूक उसे वापस लाया, तो फिर विवाद हुआ। पत्नी द्वारा अपनी मर्जी से जीने की बात कहने पर सनकी पति ने उसकी और दो बेटियों की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


