नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दरगाह बाबा जूही पर धूमधाम से मनाया गया बसंतोत्सव – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दरगाह बाबा जूही पर धूमधाम से मनाया गया बसंतोत्सव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  वर्षों से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम किए हजरत जूही शाह बाबा की दरगाह पर बसंतोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।दरगाह पर सरसों व गेंदा के पीले फूल, आम के पत्ते, गेहूं की बाली भरी गागर दरगाह पर पेश की।

क्षेत्र के गांव गऊ टोला स्थित जूही शाह बाबा की दरगाह पर हर साल की भांति इस साल भी बसंत पंचमी के मौके पर बसंतोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसमें हिंदू – मुस्लिम हर वर्ग के लोग शामिल हुए। शुक्रवार को दरगाह रंग बिरंगी पीत वस्त्रों की झंडियों से सजाई गई। बाबा के अनुयाई पीले रंग के फूलों से भरी गागर सिर पर रखकर चले और दरगाह पर पेश की।
दरगाह के सज्जादानशीन हजरत पीरजादा मुशीर अहमद चिश्ती कादरी ने बताया कि इस दिन शिक्षा व बुद्धि की देवी मां शारदे का जन्म हुआ। बसंतोत्सव हिंदू धर्म में बड़े ही हर्षौल्लास से मनाते हैं। इसके साथ-साथ मुस्लिम में चिश्तिया सिलसिले के लोग भी इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। दरगाहों पर बसंत मनाने का सिलसिला कई पीढ़ियों से मनाया जा रहा है।
गागर पेशी के उपरान्त प्रो रामबाबू मिश्रा, कवि पवन बाथम ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर जमीर अहमद,तौहिद अहमद, तमहीद अहमद, तारिक अहमद, हाफिज रफत , जमाल अली, डॉ अरशद मंसूरी, शाहनवाज खां, आदिल अमान, मो हसीन, आमिर जूही, संजय, राहुल सागर, अकील खां, शमशाद सहित भारी संख्या में अनुयाई मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]