नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब:हर हर महादेव,बम बम के साथ किया जलाभिषेक – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब:हर हर महादेव,बम बम के साथ किया जलाभिषेक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- सावन माह के पावन अवसर पर फतेहगढ़ के पाल नगला विजाधरपुर स्थित श्री शिव शक्ति महाकाल मन्दिर में द्वितीय कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकाली गई।यात्रा में महिला और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का योगदान रहा।कांवड़ियों ने पांचाल घाट से जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।कांवड़ यात्रा का शुभारंभ दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास जी महाराज ने किया।गंगाजल लेकर कांवड़िए पांचाल घाट गंगा पुल से होते हुए पांचाल घाट चौराहा,मसेनी चौराहा,नेकपुर पुल,रिलायंस तिराहा,सेन्ट्रल जेल चौराहा व सेन्ट्रल जेल तिराहा होते हुए पाल नगला विजाधरपुर स्थित शिवशक्ति महाकाल मंदिर पहुंचे।यात्रा के दौरान श्रद्धालु लगातार हर-हर महादेव और हर-हर बम-बम के जयकारे लगाते रहे।इससे पूरा मार्ग और माहौल शिवमय हो गया।मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने भगवान महाकाल का वैदिक रीति व विधि-विधान से जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।कांवड़ यात्रा में डा.सर्वेश कुमार शुक्ला,अधिवक्ता संजय दुबे,व्यापार मंडल जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा,सेन्ट्रल जेल चौराहा व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता,महामंत्री संजीव त्रिपाठी,देवेन्द्र सक्सेना पिंटू,रुपेश मिश्रा,जय भोले बाबा कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी,हिरेंद्र यादव,पुष्कर दुबे,काका यादव,अरुण सक्सेना,नन्हे यादव,देवेन्द्र सक्सेना,पाल सेना प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज पाल,गोपाल मिश्रा,उपाध्यक्ष आशाराम पाल,सभासद अनिल तिवारी,नितिन दुबे,आकाश तिवारी,नन्हे यादव,अंकुर दुबे,मिंटू पाल,अभिषेक पाल,रंजीत पाल,जवाहरलाल पाल,प्रमोद दीक्षित,दुलारे लाल पाल,राजेन्द्र दुबे,राजीव सक्सेना,ओमजी,आशुतोष पाण्डेय,राहुल सक्सेना,अवधेश सक्सेना,रामजी शुक्ला,शशांक कटियार,आलोक राजपूत,सीता दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]