नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवक ने फंदा लगाकर जान दी,पहली मंजिल पर पंखे से लटका मिला शव – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

युवक ने फंदा लगाकर जान दी,पहली मंजिल पर पंखे से लटका मिला शव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- एक 40 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी गांव की है। गुरुवार सुबह परिजनों ने युवक को पंखे से लटका पाया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय सानू के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी प्रिया तिवारी और दो बच्चों के साथ एक मकान में रहते थे। उनके माता-पिता पड़ोस के मकान में रहते हैं। बुधवार देर रात सानू घर लौटे और ऊपर के कमरे में सोने चले गए, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे नीचे सो रहे थे।
गुरुवार सुबह जब सानू नीचे नहीं आए, तो परिजन उन्हें जगाने ऊपर गए। वहां उन्होंने सानू को कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया। तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारा, पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। सानू के एक बेटी और एक बेटा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]