नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मासूम से दरिंदगी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार,पैर में लगी गोली और सिपाही भी घायल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

मासूम से दरिंदगी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार,पैर में लगी गोली और सिपाही भी घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  शुक्रवार दोपहर क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका को मक्के के खेत में पड़ी झोपड़ी में ले जाकर दरिदंगी करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि सिपाही भी घायल हुआ। कमालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शुक्रवार देर रात टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि बालिका से दुष्कर्म का आरोपी रजीपुर-जरारी मार्ग पर उगरापुर गांव के निकट खेत में छिपा है। इस पर इंस्पेक्टर ललित कुमार, एसएसआई संदीप गौतम, विमल यादव टीम के साथ पहुंचे और घेराबंदी कर दी।
पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सिपाही लोकेंद्र के सीधे हाथ में छूती हुई निकल गई। इसके बाद पुलिस टीम की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी अशोक वर्मा के सीधे पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व सिपाही को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में बालिका से दुराचारी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व दो खोखे बरामद किए गए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]