व्यापार मंडल का विस्तार,तोषित प्रीत सिंह जिला उपाध्यक्ष बने
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- जिला उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तारित में सरदार तोषित प्रीत सिंह जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने आज लुहाई रोड स्थित होटल में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आठ व्यापारियों को संगठन में शामिल किया है।नई घोषित कार्यकारिणी में सरदार तोषित प्रीत सिंह एवं आलोक अवस्थी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।मनोज राठौर,विमल दुबे,विंनय रस्तोगी,आलोक गुप्ता, प्रशांत वर्मा,एवं अनिल सक्सेना को जिला मंत्री बनाया गया।जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला आदि नए पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।मालूम हो कि जिस उद्योग व्यापार मण्डल में नरेश चन्द्र पालीवाल, जिला महामंत्री एवं अनिल उर्फ लालू कनौजिया व राजकुमार गौतम वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष है कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान जिला महामंत्री नरेश चन्द्र पालीवाल मौजूद रहे जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने बताया कि कार्यकरिणी में अन्य कई व्यापारियों को भी शामिल किया जाना है जो किसी कारणवश बैठक में शामिल नही हो सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


