नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नामित सभासद बनने पर मधू गंगवार को व्यापार मंडल ने किया सम्मानित – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

नामित सभासद बनने पर मधू गंगवार को व्यापार मंडल ने किया सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- रविवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की महिला नगर कमेटी की एक बैठक महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार के आवास पर संपन्न हुई।
इस बैठक में माननीय राज्यपाल द्वारा महिला नगर अध्यक्षा मधू गंगवार को नगर पालिका परिषद कायमगंज में सभासद पद पर नामित किए जाने पर व्यापार मंडल परिवार ने शाल उड़ाकर एवं बुके प्रदान कर उनको सम्मानित किया। व्यापार मंडल परिवार ने नामित सभासद महोदया से आशा व्यक्त की है कि वह नगर पालिका से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं को नगर पालिका परिषद के पटल पर रखकर उसका निराकरण करने का प्रयास करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशों पर व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित विभाग के समक्ष रखकर उसका कैसे निराकरण किया जाय‌ इसको लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही व्यापार मंडल को‌ जनपद के विभिन्न कस्बों तक और अधिक गतिशील बनाने पर भी गम्भीरता से विचार विमर्श हुआ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कौशल, नगर अध्यक्ष कायमगंज संजय गुप्ता, महामंत्री अमित सेठ,युवा प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता, नगर संयुक्त महामंत्री संजीव अग्रवाल, महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार, महामंत्री आरती कश्यप, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, उपाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, ममता गौतम, कल्पना कश्यप, डौली बाथम, उमा देवी, पल्लवी गंगवार आदि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]