नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कायमगंज पुलिस के साथ मारपीट,वर्दी फाड़ी, दूल्हे सहित पांच गिरफ्तार – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कायमगंज पुलिस के साथ मारपीट,वर्दी फाड़ी, दूल्हे सहित पांच गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही पुलिस टीम पर रविवार देर रात कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इन युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, उनकी वर्दी फाड़ दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस घटना के संबंध में पुलिस ने 5 नामजद सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह घटना रविवार देर रात करीब 12:10 बजे की है। कोतवाली कायमगंज की पुलिस टीम सरकारी वाहन से बिरियन तिराहा से गालिब पुलिया की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर खड़ी एक गाड़ी (संख्या: MH 48 S 6590) देखी, जिसके बोनट पर चढ़कर कुछ युवक डीजे की धुन पर हंगामा कर रहे थे।
रास्ता साफ करने का प्रयास
उपनिरीक्षक लालजी, सिपाही मनोज, मेघश्याम और चालक गौरव ने जब युवकों को समझाने और रास्ता साफ करने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए। आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। इस झड़प में सिपाही मेघश्याम और मनोज को चोटें आईं, और उनकी वर्दी के बटन टूट गए तथा कपड़े फट गए।
मोहल्ला छपट्टी निवासी अरशान के वलीमे का कार्यक्रम एक गेस्ट हाउस में चल रहा था। दावत के बाद मुंबई से आए कुछ रिश्तेदार और स्थानीय युवक नशे में धुत होकर जश्न मना रहे थे और हुड़दंग कर रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने कानून का उल्लंघन किया।

सिपाही मनोज की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला छपट्टी निवासी हुजैब मंसूरी, रिहान, अरसान मंसूरी, महबूब अंसारी और फर्रुखाबाद निवासी राजिक सहित 8-10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना में इस्तेमाल की गई महाराष्ट्र नंबर की गाड़ी को भी मुकदमे में शामिल किया गया है।

अन्य आरोपियों की तलाश

घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने रात में ही घेराबंदी कर एक युवक को हिरासत में ले लिया था, और अन्य आरोपियों की तलाश में सुबह तक दबिश दी गई। घायल सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने पुष्टि की है कि सभी पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]