गंगा कटान जारी, मकान की दीवार, झोपड़ी समाई,शमसाबाद में जलस्तर बढ़ने से कई और झोपड़ियों पर खतरा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- क्षेत्र में गंगा नदी का कटान लगातार जारी है। बीते तीन दिनों से जलस्तर बढ़ने के कारण कटान तेज हो गया है, जिससे एक मकान की दीवार और दो झोपड़ियां गंगा में समा गई हैं। कई अन्य झोपड़ियों पर भी खतरा मंडरा रहा है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से पैलानी दक्षिण क्षेत्र में रुक-रुक कर कटान हो रहा है। शनिवार रात रहीसा नामक व्यक्ति के मकान की दीवार गंगा में कट गई। इसके बाद रविवार को दो और झोपड़ियां नदी में समा गईं। रविवार रात को भी कटान जारी रहा, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
कटान के खतरे को देखते हुए गंगा किनारे रहने वाले कई लोग अपनी झोपड़ियां और मकान खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। कुछ ग्रामीणों ने अपने घरों को छोड़कर खेतों में अस्थायी झोपड़ियां बनाकर रहना शुरू कर दिया है। गांव में बने टापू पर बोई गई फसलें भी कटान की चपेट में आ रही हैं।
ग्राम प्रधान जुबेर खान ने बताया कि गंगा कटान की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। क्षेत्रीय लेखपाल ने भी पुष्टि की है कि कटान संबंधी जानकारी तहसील कार्यालय को भेजी जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


