नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कालिद्री एक्सप्रेस की मिलतीं रहें सुविधा,व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कालिद्री एक्सप्रेस की मिलतीं रहें सुविधा,व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  नगर उधोग व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर जनपदवासियों को कालिद्री एक्सप्रेस सुविधा मिलती रहने की मांग की है।नगर उधोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इखलाख ख़ान,महामंत्री राकेश कुमार सक्सेना,महिला जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव आदि ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार को प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री को अवगत कराया गया कि फर्रुखाबाद से पुरानी दिल्ली तक कालिद्री एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 40 बर्ष पहले पूर्व सांसद सलमान खुर्शीद आलम ने फर्रुखाबाद से दिल्ली तक चलवाईं थी।जो दिल्ली तक जाने वाली एकमात्र ट्रेन है,जिसको बढ़ाकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन कर दिया गया था।अब उसको बढ़ाकर प्रयागराज से भिवानी तक कर दिया गया है। जिससे कन्नौज, गुरसहायगंज,कमालगंज, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद,कायमगंज, हरदोई,मैनपुरी,भोगांव,आदि व्यापारियों व आम जनता को काफी राहत है।कालिद्री एक्सप्रेस बराबर फुल आती जाती है।15 दिन से एक माह तक रिजर्वेशन टिकट नहीं मिलने जिससे सरकार का राजस्व भी बढ़ता है।अब जानकारी यह प्राप्त हो रहीं हैं की कानपुर रावतपुर एवं कल्याणपुर लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है जिसके कारण कालिद्री एक्सप्रेस ट्रेन को भिवानी व पुरानी दिल्ली से शिकोहाबाद वाया इटावा होकर कानपुर सेंट्रल तक चलाने का रेलवे ने फैसला लिया है। जबकि उक्त ट्रेन केवल फर्रुखाबाद व आम जनता के लिए चलाया गया था। कानपुर एवं प्रयागराज से दिल्ली तक दर्जनों ट्रेन चलती है फर्रुखाबाद से केवल एक मात्र कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन ही है उसके भी बंद हो जाने से फर्रुखाबाद के व्यापारियों व आम जनता को काफी परेशानी होगी।व्यापारियो का व्यापार भी संकट में आ जायेगा तथा व्यापार चौपट भी हो सकता है।रेल मंत्री जी से नगर उधोग व्यापार मंडल अनुरोध करता है की जब तक कानपुर रावतपुर व कल्याणपुर रेलवे की लाइन पर काम चलता है।तब तक फर्रूखाबाद से पुरानी दिल्ली तक जाने वाली एक मात्र कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को भिवानी से फर्रुखाबाद जंक्शन तक या कन्नौज तक चलाने का आदेश पारित करने एवं फर्रुखाबाद से दिल्ली तक एक सुबह के समय एक नई एक्सप्रेस ट्रेन चलवाने की कृपा करें।क्योंकि फर्रुखाबाद व आसपास के जनपद व कस्बों से प्रतिदिन हजारों व्यापारी व‌ आम जनता दिल्ली के लिए सफर करते हैं। दिल्ली से फर्रुखाबाद व फर्रुखाबाद से दिल्ली तक सफल करते हैं नई ट्रेन मिल जाने से फर्रुखाबाद जंक्शन एवं आसपास के जनपदों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।रेल‌ मंत्री से अनुरोध किया गया कि फर्रुखाबाद जंक्शन से पुरानी दिल्ली तक जाने वाली एक मात्र ट्रेन नम्बर 14117 एवं 14118 कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को भिवानी से फर्रुखाबाद जंक्शन तक चलाए जाने का आदेश पारित करे। अन्यथा उधोग व्यापार मंडल मिश्रा गुट फर्रुखाबाद जन आंदोलन करने पर विवश होगा जिसकी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय व्यापारी ठाकुर सर्वेंद्र सिंह,अरुण कुमार अगिनहोत्री,नगर उधोग मंच अध्यक्ष मनोज कुमार इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन नगर अध्यक्ष आनन्द भान शाक्य वाई पास व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ0 महेंद्र कुमार श्रीवास्तव अंगूरी बाग, दिलीप गुप्ता घुमना अध्यक्ष, गोपाल राजपूत महामंत्री,आफताब अंसारी नगर उपाध्यक्ष,राशिद सिद्दीकी सुतहट्टी व्यापार मंडल अध्यक्ष,लईक सिद्दीकी महामंत्री,ज़ीशान फारुकी कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]