नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हूटर और मैडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, तीन बुलेट बाइक सीज जारी रहेगा अभियान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

हूटर और मैडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, तीन बुलेट बाइक सीज जारी रहेगा अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  जिला अधिकारी डा0 अंकुर लाठर के निर्देश पर शुक्रवार को नगर क्षेत्र में मोडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न/हुटर के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तीन बुलेट मोटरसाइकिलों को मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करते पाये जाने पर थाना कादरी गेट में सीज कर दिया गया।साथ ही संबंधित वाहनों पर कुल 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में अधिकारीयों ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वालों के डाइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किए जाने की कार्यवाही भी की जाएगी।अधिकारियों के अनुसार जिन वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर या ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले उपकरण लगें पाएं जायेंगे और जिनका चालान किया जा चुका है,उनके खिलाफ
मोटरयान अधिनियम के तहत पंजीयन प्रमाण पत्र( आरसी ) निलंबन की कार्रवाई भी प्रस्तावित है।परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 7 मई से 13 मई 2026, तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान प्रे्शर हान, हूटर,मोडिफाइड साइलेंसर लगें वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग होने दिखाई दे तो इसकी शिकायत( 1800-1800-151 एवं 1800-1800- 149) पर की जा सकती है।विभाग द्वारा शिकायती पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में एआरटीओ प्रशासन कृष्ण कुमार यादव द्वारा एआरटीओ कार्यालय फरुखाबाद में वाहन डीलरों,मोटर गैराज एवं वर्कशाप संचालकों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में निर्देश दिए गए कि वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर,प्रेशर हान, अथवा हूटर लगाने वाले डीलर और वर्कशॉप संचालकों के खिलाफ मोटर अधिनियम के तहत प्रति प्रकरण एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]