नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चाचूपुर में युवक के शव को लेकर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में पथराव – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

चाचूपुर में युवक के शव को लेकर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में पथराव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– उपनिरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी, पत्रकार व ग्रामीण घायल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

अमृतपुर / राजेपुर :-  थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर में शनिवार दोपहर युवक के शव को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच जबरदस्त बवाल हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर पथराव शुरू हो गया। उपद्रव के दौरान पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग के कर्मचारी, आबकारी विभाग की टीम तथा मौके पर कवरेज कर रहे पत्रकार भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो गए। कई लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार ग्राम चाचूपुर निवासी बृजेश पुत्र बालकराम राजपूत (20) का शव इटावा-बरेली हाईवे से करीब 300 मीटर दूरी पर तालाब किनारे बने नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर राजेपुर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी, जबकि परिजन शव को तत्काल नहीं सौंपना चाहते थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और कुछ ही देर में मामला हिंसक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ उपद्रवी तत्वों ने अचानक पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई और जमकर पथराव शुरू हो गया। महिलाओं ने भी पुलिस टीम का विरोध किया। बताया गया कि थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार के हाथ में एक महिला ने दांत से काट लिया। बवाल के दौरान पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

https://youtube.com/shorts/NCHDSSQ18Bo?si=fzO2rGRDrq2GY2F1

घटना में थाना राजेपुर का चार्ज लेने जा रहे उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें जिला लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके अलावा थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार, सिपाही विष्णु, सौरव और अक्षय भी घायल हुए हैं। आबकारी विभाग की रितु वर्मा को भी चोटें आईं।

बवाल के दौरान मौके पर कवरेज कर रहे पत्रकार भी घायल हो गए। इनमें दैनिक समाचारपत्रों और अन्य मीडिया कर्मियों के चोटिल होने की सूचना है। वहीं ग्रामीण पक्ष से रविता, श्रीदेवी और कामेश के घायल होने की खबर सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही तहसील अमृतपुर प्रशासन हरकत में आ गया। उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह, तहसीलदार शशांक तथा नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। जनपद के विभिन्न थानों से भारी पुलिस फोर्स बुलाकर गांव में तैनात की गई। इटावा-बरेली हाईवे से सटे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के छोटे भाई कल्याण ने बताया कि गांव में स्थित देसी शराब ठेके के सेल्समैन ने शुक्रवार को उसके भाई बृजेश के साथ मारपीट की थी। परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश में बृजेश की हत्या की गई और शव नाले में फेंक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बिना उनकी बात सुने शव जबरन ले जा रही थी, विरोध करने पर लाठीचार्ज किया गया।

बताया गया कि गांव में पड़ोसी स्वर्गीय संजय राजपूत की पुत्री अंजली की बारात आई हुई थी। बारातियों ने ही सबसे पहले नाले में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मृतक बृजेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई का नाम संजू और छोटे भाई का नाम कल्याण है। बेटे की मौत के बाद मां सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार गांव में स्थित देसी शराब ठेके पर तैनात सेल्समैन सिंटू मिश्रा निवासी पांडा बाग तथा मुकेश जायसवाल से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव के शराब ठेकों पर ताले लटक गए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेने के दौरान भीड़ ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों की मानें तो पूरे बवाल के पीछे कुछ अराजक तत्वों की भूमिका भी सामने आ रही है। पुलिस प्रशासन इस पहलू की भी जांच कर रहा है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]