नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला डा0 अंकुर लाठर द्वारा गोवंश आश्रय स्थल नेकपुर खुर्द का किया औचक निरीक्षण – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

जिला डा0 अंकुर लाठर द्वारा गोवंश आश्रय स्थल नेकपुर खुर्द का किया औचक निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर द्वारा अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल नेकपुर खुर्द का औचक निरीक्षण अपरान्ह 01:31 बजे किया गया।निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 101 गोवंश संरक्षित पाए गए। मौके पर लगभग 50 कुंतल भूसा,18.5 कुंतल दाना तथा 12 कुंतल हरा चारा उपलब्ध पाया गया।जिलाधिकारी महोदया द्वारा गौशाला के समस्त अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया तथा गोपालकों के भुगतान एवं गौशाला फंड की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि गोपालकों का भुगतान मार्च 2026 तक किया जा चुका है तथा गौशाला फंड की रिक्वेस्ट अप्रैल 2026 तक भेजी जा चुकी है। शासन से भुगतान मार्च 2026 तक प्राप्त हो चुका है।इस पर जिलाधिकारी महोदया ने सचिव को गोपालकों के लंबित भुगतान का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदया ने मौके पर उपस्थित उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० धनेप कुमार गुप्ता से गोवंशों की चिकित्सा, टैगिंग,टीकाकरण तथा बीमार पशुओं के उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।उन्होंने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गौशाला का नियमित निरीक्षण करते हुए पशुओं की समयबद्ध चिकित्सा एवं देखभाल सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी महोदया ने खण्ड विकास अधिकारी बढ़पुर को मुख्य सड़क मार्ग से गौशाला तक लगभग 450 मीटर कच्चे रास्ते की मरम्मत हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को गौ आश्रय स्थलों से जोड़कर पशु आहार निर्माण कार्य में सहभागिता सुनिश्चित कराने तथा हरा चारा उत्पादक किसानों से सस्ती दरों पर हरा चारा क्रय किए जाने हेतु अनुबंध कराने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी,जिला विकास अधिकारी,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,गौशाला नोडल अधिकारी,ग्राम प्रधान,सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]