नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कायमगंज विद्युत SDO,JE की कार्यशैली से परेशान हो रही जनता – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कायमगंज विद्युत SDO,JE की कार्यशैली से परेशान हो रही जनता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र की एक पंचायत कार्यालय मोहल्ला जवाहरगंज में मंजेश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
पंचायत में सर्वसम्मति से कहा गया कि वर्तमान सरकार में घूसखोरी महंगाई से किसान परेशान है। खाद जो 250 की यूरिया मिलती थी अब 500 की बोरी बिक रही है। घरेलू सिलेंडर की कीमतें बढ़ चुकी हैं।गैस समय से उपलब्ध नहीं है। वहीं डीजल की कीमत से सिंचाई महंगी हो गई है। किसानों की फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है।आलू मिट्टी के भाव बिक रहा है यही हाल मक्का का होगा।आलू से मंडी शुल्क समाप्त किया जाए।
कस्बा कायमगंज में विद्युत आने जाने का कोई समय नहीं है। विभाग जब मर्जी आती है विद्युत काट देते हैं। पूछने पर बताया जाता है कि। विद्युत फाल्ट में है जेई जावेद अहमद एसडीओ विनोद कनौजिया अपनी मर्जी से कार्य कर रहे हैं। उपरोक्त दोनों कर्मचारी अवैध वसूली में लगे रहते हैं। और लाइनमैनो से अवैध वसूली करा रहे है। विद्युत चोरी कराना,चोरी के झूठे मुकदमे लिखवाना, रीडरों से गलत रीडिंग भिजवाना, जिससे सही बिल कराने पर अवैध वसूली करना लाइन जोड़ने के नाम से 200 रुपये की अवैध वसूली कराना इसके अलावा 100 मीटर की दूरी के कनेक्शन का स्टीमेट न बनाना, देवेन्द्र और विनोद को कनेक्शन देने के नाम पर अवैध धनराशि मांगना 25 फुट की दूरी पर विनोद और देवेन्द्र का मकान नई बस्ती में है। कनेक्शन के नाम पर घूस मांगना,इसी तरह पुलगालिब पर 400 से 500 मीटर के अंतराल पर कोई खम्बा नहीं कोई स्टीमेट नहीं कनेक्शन 25000 से लेकर 60000 की रकम लेकर दिया गया ऐसा कहा जा रहा है। जबकि नियमानुसार बंच केवल और पोल लगाकर कनेक्शन होना चाहिए जेई जावेद और विनोद कनौजिया की मेहरबानी से कनेक्शन मोटी रकम लेकर दिया गया। उपरोक्त दोनों कर्मचारी कायमगंज में विद्युत चोरी अवैध वसूली में संलिप्त हैं किसान यूनियन द्वारा कई बार मांगपत्र उच्च अधिकारियों व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किए गए कोई कार्यवाही नहीं की गई सब भ्रष्ट हैं। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर, घूस लेकर पकड़ भी जाते हैं तो घूस देकर छूट जाते हैं यदि जेई जावेद अहमद व एसडीओ विनोद कनौजिया के कृत्यों की जांच कर इन्हें दंडित कर हटाया नहीं जाता कार्यवाही नहीं होती है तो जनपद में बढ़ा आंदोलन होगा जिसके लिए यहां के जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे।
पंचायत में मुन्नालाल सक्सेना प्रदेश सचिव, प्रताप सिंह गंगवार , विनीत कुमार मीडिया प्रभारी,महिपाल सिंह तहसील सचिव,गोपाल तिवारी, रामवीर, रामलाल गुप्ता हेतराम, विपिन आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]