नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दो निरीक्षक, छः उपनिरीक्षकों का तबादला – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दो निरीक्षक, छः उपनिरीक्षकों का तबादला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में दो निरीक्षक और छह उपनिरीक्षक शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी रिट सेल भेजा गया है। वहीं, निरीक्षक समर बहादुर यादव को प्रभारी रिट सेल से अपराध शाखा में नई तैनाती दी गई है।
उपनिरीक्षक भूकेन्द्र सिंह को कमालगंज थाने से शमसाबाद थाने भेजा गया है। महेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से शमसाबाद थाने, जबकि धनीराम को पुलिस लाइन से कायमगंज थाने में तैनात किया गया है।
उपनिरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइन से जहानगंज थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, सर्वेश कुमार को पुलिस लाइन से राजेपुर थाने और अजय कुमार को पुलिस लाइन से मेरापुर थाने में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी इन आदेशों के बाद, संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]